Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी के परिवार को त्वरित सहायता राशि का चौक

देहरादून;आरएनएसद्ध। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है। सैनिक कल्याण मंत्राी गणेश जोशी ने कहा कि शोकाकुल परिवार को शीघ्र ही उपनल के सहयोग तथा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से रुपये 50 लाख की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि 10 जुलाई को उपनल कर्मचारी कविता डूटी के पश्चात कार्यालय से घर लौट रही थीं, जब रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *