Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

सीएम धामी ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

हरिद्वार; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सीसीआर पहुॅचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिग तथा पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता।


स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम धामी
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर के पास गंगा घाट पहुॅचकर सफाई एवं स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते हुए स्वंय झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि कचरे को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें। अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में सभी लोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बीमारियों के फैलने की संभावना भी नहीं रहती है।

मुख्यमंत्री सिंह धामी ने लिया मां गंगा आचमन लिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा का आचमन लिया तथा हाथ जोड़कर नमन करते हुए देश व प्रदेश की सुख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की।


श्रद्धालुओं से मिलकर ली व्यवस्थाओं की जानकारी
विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अचानक अपने बीच पाकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचवाये तथा जमकर सेल्फी लीं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शालीनता, विनम्रता व सादगी की तारीपफ की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने बाहरी राज्यों से पहुॅचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करते हुए यातायात, रूकने, खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए देवभूमि तथा व्यवस्थाओं को अच्छा बताया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *