Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

टिहरी में खाड़ी के पास कांवड़ यात्रियों का वाहन दुघर्टनाग्रस्त, तीन कांवड यात्रियों की मृत्यु

 मुख्यमंत्राी धामी ने मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
देहरादून; टिहरी जिले में रिषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक में कुल 18 कांवड़ यात्री सवार थे, जो रिषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स रिषिकेश रेफर किया गया। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुःखद मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला। जिसमें से चार घायलों को एम्स रिषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *