Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफतार

विकासनगर; सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफतार कर लिया है। उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया है। नाबालिग के बयान के आधर पर अपहरणकर्ता पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश रही है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 16 जून को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने मोहित जैन और भारत निषाद पर संदेह जाहिर किया था। जिसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस टीम ने अपहरणकर्ता मोहित पुत्र तेजराम निवासी ग्राम सिसोरा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चोईबस्ती सहसपुर को चोई बस्ती रामपुर से गिरफ्रतार कर लिया गया। उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। बताया कि मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धराएं बढ़ाई गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *