Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

महिला आरक्षण बिल आधी आबादी के साथ धोखा: गोदियाल

देहरादून: उत्तराखण्ड कांग्रेस के शिर्ष नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी सरकार का महिला आरक्षण बिल पूर्व के जुमलों की तरह एक शिगूफा है। अगर उनकी नीयत साफ है तो इसे तुरंत लागू क्यों नहीं करती। भाजपा ने ऐसा नहीं करके आधी आबादी के साथ धोखा किया है।

मीडिया को दिए एक बयान में गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से देशवासियों के साथ छल करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को जातिवाद क्षेत्रवाद व संप्रदायवाद में बांटने का काम कर रहे है। महिला आरक्षण बिल भी इसी का परिणाम है। जोकि पूरी तरह से चुनाव जीतने के लिए एक तरह का हथंकडा है।

उन्होंने कहा महिलाओं को देश में पुरुष के समान देने का अधिकार कांग्रेस ने दिया था। कांग्रेस ही महिलाओं को हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने की प़क्षधर रही है। किन्तु भाजपा सरकार महिलाओं के साथ छल करने का काम कर रही है। इस सरकार को सिर्फ वोटबैक चाहिए जिसके लिए यह सरकार कुछ भी करने के लिए तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के समझ में कुछ दिनो में आ जाएगा कि यह सरकार महिलाओं को लेकर राजनीतिक गोटियां खेल रही है।  गोदियाल ने कहा सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले की रिपोर्ट जांच समिति ने सरकार को सौंप दी है। उन्हें पता चला है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। उन्होंने रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Related Post