Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

अंडर-19 की पीएससी ने श्रेष्ठ खेल में खिताब अपने नाम किया

हरिद्वार; न्यू सेंट थॉमस एकेडमी स्कूल परिसर में स्कूल के संस्थापक रहे रामपाल सिंह की स्मृति में प्रथम बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट में चार श्रेणियों में पिछले तीन दिनों से आयोजित किया जा रहा था। अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के कई जिलों से स्कूलों के छात्रा-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रशासन की तरपफ से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को स्कूल की तरपफ से ट्रॉपफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल संचालक राहुल पाल ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग के पफाइनल में बॉल पफॉर लाइपफ और कोटद्वार की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बॉल पफॉर लाइपफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल एबीसी देहरादून और इंटरनेशनल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें एबीसी देहरादून विजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग के पफाइनल मुकाबले में एथलेटिक ऐरा और पीएससी की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें पीएससी ने श्रेष्ठ खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *