Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

राज्यपाल ने ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

 उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल ने राजभवन के कार्मिकों को किया सम्मानित
देहरादून; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ‘से नि’ ने आज राजभवन में ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक कॉपफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह कॉपफी टेबल बुक, राजभवन सूचना परिसर द्वारा राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्ध्यिों पर आधरित है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने 15 सितम्बर को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में चार वर्ष पूर्ण किए हैं। यह कॉफी टेबल बुक राज्यपाल के प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ उनके मिशन, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के मार्गदर्शन एवं अन्य सामाजिक विषयों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। विशेष रूप से, राजभवन में 23 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली को ‘‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने राजभवन के गृहस्थ अनुभाग का संचालन और आयोजन व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट प्रबंधन और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *