Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

आपदा प्रभावितों की प्रशासन कर रहा हर संभव मददःनितिका

नई टिहरी; जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न गांव का भ्रमण का क्षति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते हुए कहा प्रशासन प्रभावितों की हर संभव मदद कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले बंद सड़कों को खुलवाने,बिजली,पानी,खाद्यान्न मुहैया करवा रही है। उन्होंने बूढाकेदार मंदिर बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। डीएम ने मंगलवार देर रात को बूढ़ाकेदार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने धर्मगंगा में जमा गाद को हटाने की मांग की।डीएम ने एसडीएम और सिंचाई विभाग के ईई को क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पिनस्वाड़ में भूधसाव से दो परिवार के मकान खतरे की जद में, जिनका विस्थापन किया जाना जरूरी है। थाती की विमला देवी ने विकलांग पेंशन मिलने, विनोद कोली ने बूढाकेदार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करने, मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ ने खेतों के फलदार पेड़ों,क्षतिग्रस्त हुई गोशाला की मरम्मत करने,मनमोहन रावत ने 2024 कर आपदा में बहे आवासीय भवन से लेकर अन्य समस्याओं से अवगत कराया। शकुंतला देवी ने आवासीय मकान के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। थाती के प्रधान बचेंद्र प्रसाद सेमवाल ने राजस्व गांव गोफल का सम्पर्क मार्ग टूटने,बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने,पेयजल की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपदा से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी,नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, डीडीओ मो.असलम, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *