Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

शिक्षकों को मिलेगा अंतरिम प्रमोशन का लाभः डॉ. धन सिंह रावत

अधिकारियों को निर्देश, विधि विभाग से परामर्श लेकर दाखिल करें जवाब
कहा, धारा-27 के अंतर्गत स्थानांतरण प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण
देहरादून; विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की वरिष्ठता विवाद से उपजी परिस्थितियों के चलते सरकार अब शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन का लाभ देगी। इसके लिये विभागीय अध्किारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही विध् विभाग से परामर्श लेकर न्यायालय में ठोस जवाब दाखिल करने को कहा गया है। इसके अलावा धारा-27 के अंतर्गत स्थानांतरण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी अध्किारियों को दिये गये।
सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने शिक्षकों के पदोन्नति संबंधी सभी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार की मंशा जल्द से जल्द सभी पात्र शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देना है, लेकिन वरिष्ठता विवाद का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वरिष्ठता सूची निर्धरण तक पात्रा शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विधि विभाग से उचित परामर्श लेकर न्यायालय में ठोस व तथ्यात्मक जवाब दाखिल करने के निर्देश दे दिये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति न होने से विद्यालयों में शिक्षण व मूल्यांकन कार्यों में प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसका खामियाजा छात्रा-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय मंत्राी डा. रावत ने समीक्षा बैठक में धारा-27 व असाध्य रोगों से ग्रसित अध्यापकों के स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अध्किारियों को दिये। उन्होंने कहा कि धारा-27 के अंतर्गत होने वाले स्थानांतरण का प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाय ताकि समय पर शिक्षकों का स्थानांतरण हो सके। इसके अलावा उन्होंने बैठक में राज्य शैक्षिक अनुसंधन एवं प्रशिक्षण परिषद ‘एससीईआरटी’ तथा जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थानों ;डायटद्ध का प्रशासनिक ढांचे के पुनर्गठन, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्सिंख्या अध्यापकों का समायोजन, प्रत्येक विधनसभाओं में एक-एक विद्यालयों का उच्चीकरण, एनईपी-2020 के अनुरूप कक्षा-01 से 08वीं तक का पाठक्रम तैयार करने तथा डी श्रेणी के विद्यालयों के पुनर्निर्माण/मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र नाबार्ड को भेजने के निर्देश अध्किारियों को दिये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *