पौड़ी; जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग उठाई है। संघ ने डीईओ बेसिक से जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग उठाई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीईओ बेसिक से मुलाकात की। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने शिक्षकों को बीएलओ के कार्य से मुक्त रखने की मांग उठाई।
संघ के पदाध्किारियों ने कहा कि 11 अगस्त 2025 के द्वारा चयन प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने के समय प्रदत्त अतिरिक्त वेतनवृद्धि के रूप में भुगतान की धनराशि शिक्षकों से वसूली गई है, उसे तत्काल प्रभाव से वापस किया जाए। कहा कि वरिष्ठ अध्यापक का वेतन कनिष्ठ अध्यापक के वेतन से कम निर्धारित होने पर वरिष्ठ का वेतन कनिष्ठ अध्यापक के समान निर्धारित करें। शिक्षकों ने 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों का समाधान करने, शिक्षकों के पदों को भरने, माध्यमिक स्तर के कलस्टर विद्यालयों से जूनियर हाईस्कूलों को आच्छादित न करने, जीपीएफ पर अनावश्यक कटौती न करने, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखने, कोविडकाल के दौरान अर्जित उपार्जित अवकाशों की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला मंत्राी भोपाल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, पवन देवलियाल, दलीप कुमार वर्मा, विजेंद्र भट्ट, विपिन चौहान, रश्मि बिष्ट आदि मौजूद रहे।