Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

स्व. चंदनराम दास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी पार्वती दास: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बागेश्वर विधानसभा चुनाव जीतने वाली पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने नव निर्वाचित विधायक पार्वती दास को पद की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने पार्वती दास को विधानसभा निर्वाचित होने पर बधाई देने के साथ ही बागेश्वर की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि बागेश्वर के निवासियों ने शहर के इतिहास में पहली बार एक महिला उम्मीदवार को अपना विधायक चुना है। कहा बागेश्वर के विकास के लिए देर हो चुकी है, यहां के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

Related Post