देहरादून; ग्राम्य विकास मंत्र.ी गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की। मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्राी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्राी ने बताया कि चारधम यात्रा मार्गाे पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं। ग्राम्य विकास मंत्राी ने कहा कि आदि कैलाश रुट पर भी आउटलेट खोलने की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।
हाउस ऑपफ हिमालया के तहत विपणन को गति दिये जाने के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसि( होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके।
बैठक में अपर सचिव झरना कमठान तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पाण्डे उपस्थित रहे।
सीएम ने किया वरिष्ठ पत्राकार के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त
देहरादून;आरएनएसद्ध। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्राकार दर्शन सिंह रावत के पिताजी के निध्न पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्राकार दर्शन रावत के पिताजी के निध्न पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ग्राम्य विकास मंत्राी गणेश जोशी ने की लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा
