Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने काश्तकारों की समस्याओं का किया समाधान

 – कृकृषि विभाग की योजनाओं से काश्तकारों को कराया रूबरू
देहरादून; भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधन में चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीपफ-2025 के अंतर्गत एक दल ने जनपद पौड़ी के सुदूरवर्ती विकासखंड वीरोंखाल में पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि प(तियों के माध्यम से किसानों की आय में वृदि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है। कृषि मंत्रालय के उप सचिव ;विस्तारद्ध अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे दल ने किसानों को उनकी मातृभाषा गढ़वाली में संवाद कर अभियान की जानकारी दी। बिष्ट ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं, नई तकनीकों, उन्नत बीजों, जल प्रबंधन, जैविक की वैज्ञानिक विधियों, और नवीन कृषि शोधें के बारे में विस्तार से बताया। दल में उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती और क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्राी जिस्नु के. जे. भी शामिल थे। अनूप सिंह बिष्ट ने कहा, प्रधानमंत्री जी के श्लैब टू लैंडश् नारे के तहत हम कृषि शोध को खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबदि हैं। केंद्रीय कृषि मंत्राी किसानों की आय वृ(ि के लिए इस तरह के अभियानों को महत्वपूर्ण मानते हैं और स्वयं इसमें सक्रिय हैं।
इस अवसर पर उप सचिव अनूप बिष्ट ने कहा कि काश्तकारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए देश के हर कोने में अभियान चल रहा है। आईसीएआर की रिसर्च का लाभ काश्तकारों को मिले, इसके लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनता के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उप निदेशक श्रीमती एस. भानमती ने कहा कि कृषि से जुड़े रहना वर्तमान समय की आवश्यकता है। हमें सुनिश्चित करना है कि किसान लाभ वाली फसल लगाएं तथा योजनाओं का लाभ उठाना सीखें।
क्षेत्रीय गृह अर्थशास्त्री जिस्नु ने कहा कि सरकार आतमा परियोजना के तहत प्रशिक्षण देकर किसानों की आय में वृदि कर रही है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण पफसलों के उत्पादन की तरपफ भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।
इस दौरान काश्तकारों ने चकबंदी लागू करने की मांग की। काश्तकारों ने कृषि उपकरणों की खरीद में समस्या, बेहतर नर्सरी की अनुउलब्धता, काश्तकारों को पंतनगर विश्वविद्यालय के बजाय स्थानीय स्तर पर भरसार विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण की व्यवस्था, सब्सिडी का भुगतान न होने सहित अन्य समस्याएं रखी।
गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक करने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आध्ुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्दि करना, प्राकृतिक संसाध्नों का संरक्षण करना तथा जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।
आपको बता दें कि विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीपफ 2025 के भारत सरकार की एक टीम पौड़ी जनपद पहुंची है। इसके तहत इस टीम ने 10 जून 2025 को पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक में किसानों से संवाद और समीक्षा बैठक ली है. जबकि 11 जून 2025 को यह टीम देवराड़ी देवी पौखड़ा में खंड स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन में प्रतिभाग करेगी । इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के प्रतिनिधि अनूप सिंह बिष्ट ;उप सचिव, विस्तार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालयद्ध, श्रीमती एस. भानमती ;उप निदेशकद्ध और जिस्नु के. जे. ;क्षेत्राीय गृह अर्थशास्त्राीद्ध प्रतिभाग कर किसानों को कृषि संबंध्ति योजनाओं,नई कृषि तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, नवाचार,जल प्रबंध्न, जैविक खेती और बाजार संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी करेंगे. इसके साथ ही अधिकारियों संग विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीपफ 2025 की समीक्षा भी की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *