Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

उच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति

 विभागीय मंत्राी के अनुमोदन के बाद नई तैनाती का आदेश जारी
देहरादून; उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आधा दर्जन प्राचार्यों को विभागीय पदोन्नति के बाद स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में नई तैनाती दे दी गई है। विभागीय मंत्राी डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपंरात शासन स्तर से नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। जिनकी पदोन्नति के उपंरात सूबे के आध दर्जन स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को स्थाई प्राचार्य मिल गये हैं। राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों के लिये विगत माह शासन स्तर पर डीपीसी आयोजित की गई थी, जिसके बाद शासन द्वारा पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्राचार्यों की सूची अनुमोदन के लिये विभागीय मंत्राी डॉ. धन सिंह रावत को भेजी गई है। विभागीय मंत्री के अनुमोदन मिलते ही शासन ने पदोन्नति पाने वाले प्राचार्यों को स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिये हैं। जिसके तहत डॉ. राम अवतार सिंह को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, डॉ. विभेष कुमार सिंह को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर, डॉ. मधुलिका पाठक को पीजी कॉलेज कपकोट, प्रेमलता कुमारी को पीजी कॉलेज नारायणबगड़, डॉ. अवधेश नारायण को पीजी कॉलेज रूद्रपुर और डॉ. रीटा शर्मा को पीजी कॉलेज पोखरी का प्राचार्य बनाया गया है। इन सभी को एक सप्ताह के अन्दर नई तैनाती स्थान पर योगदान देते हुये शासन को योगदान आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
बयान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *