Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू हुई भावुक छलके आखों से आंसू

एनआईईपीवीडी के छात्रों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं , इस अंदाज में किया बर्थडे विश
देहरादून; देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस वक्त आंसू छलक आए, जब बच्चों ने उन्हें बर्थडे विश किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत गाकर उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं। गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं। आज शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथिगणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *