Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

फोटो सीएम धामी ने मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हाल जाना

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना
पौड़ी; पूर्व सीएम तीरथ रावत सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124 वीं कड़ी को सीधा प्रसारण सुना। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम की शुरुआत शुभांशु शुक्ला से की। कहा कि शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से ध्रती पर कदम रखा, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा देश गर्व से भर उठा। कहा अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना। इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी है। अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। प्रसारण के बाद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पीएम का यह एक ऐसा मंच है, जहां वे राजनीति से इतर विविध विषयों पर चर्चा करते हैं।

देशवासी मन की बात कार्यक्रम का उत्सुकता से इंतजार करते हैं। कहा कि हमेशा ही हर भारतीय के मन में होता है कि इस बार पीएम किन मुद्दों को उठाएंगे। रावत ने कहा कि पीएम को इस कार्यक्रम के लिए देशभर के लोग अमूल्य सुझाव देते हैं, जिन्हें सहजता से शामिल भी किया जाता है। इस मौके पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत, ललित नेगी, लक्ष्मण सिंह, मधु खुगशाल आदि शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *