Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के नवनियुक्त निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि से बुधवार को राजभवन में मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के नवनियुक्त निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. तोमर को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौसम विज्ञान का सटीक और समयबद्ध पूर्वानुमान राज्य के पर्वतीय भूगोल और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. तोमर के नेतृत्व में मौसम विज्ञान केन्द्र आध्ुनिक तकनीक, सैटेलाइट डेटा और आर्टिपिफशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग कर जनता को और अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध् कराएगा।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों, वर्षा के पैटर्न, ग्लेशियर परिवर्तन और बादल पफटने जैसी घटनाओं के प्रभाव पर चर्चा करते हुए, इनके समय पर पूर्वानुमान से जान-माल की क्षति को कम करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की त्वरित जानकारी किसानों, पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *