Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण ने शिष्टाचार भेंट की द्य इस दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई द्य
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्लोप स्टेबलाईजेशन कार्ययोजना हेतु रू. 516 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रू. 40 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने केन्द्र पोषित जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गतिमान कार्याे हेतु भारत सरकार से केन्द्रांश के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि की प्रत्याशा में पुनर्विनियोग के माध्यम से रू. 200 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य की नगर निकायों में 52 स्थलों में ‘‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’’ का निर्माण किये जाने हेतु रू. 40.49 करोड की धनराशि स्वीकृत किये का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्राी ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा के अन्तर्गत नाबार्ड, राज्य सेक्टर, ई.ए.पी., रिंग पफेसिंग इत्यादि कार्यक्रमों हेतु उत्तराखण्ड पेयजल निगम को रू. 350 लाख एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान को रू. 150 लाख की ध्नराशि अवमुक्त किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधनसभा क्षेत्र नरेन्द्र नगर में मुनिकीरेती स्थित रामझूला सेतु के स्ट्रेंथनिंग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू. 11 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *