Breaking
Fri. May 30th, 2025

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले भगवान कार्तिक स्वामी

रुद्रप्रयाग;आरएनएसद्ध। तल्लानागपुर शीर्ष क्रौंच पर्वत पर विराजमान देव सेनापति कुमार कार्तिकेय की प्रथम ऐतिहासिक बदरीनाथ यात्रा क्रौंच पर्वत से रवाना हो गई है। पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए यात्रा चमोली पोऽरी के निकटवर्ती गांव सतूड के कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहुंच गई है। भगवान कार्तिक स्वामी की बदरीनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। जहां से होकर यात्रा निकल रही है वहां माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भगवान कार्तिक स्वामी की बदरीनाथ यात्रा विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए आगामी दो जून को मोक्ष धम भूवैकुण्ड बदरीनाथ धम पहुंचेगी।
जबकि चार जून को क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा का समापन होगा। बुध्वार को क्रौंच पर्वत तीर्थ पर ब्रह्म बेला पर आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल व सुध्ीर नौटियाल ने पंचाग पूजन के साथ भगवान कार्तिक स्वामी सहित 33 कोटी देवी-देवताओं का आ“वान किया। भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिन्हों सहित अनेक देवी-देवताओं के निशान का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी गई। भगवान कार्तिक स्वामी नर रूप में अवतरित हुए और बदरीनाथ धम की यात्रा के निर्विघ्नन संपंन होने का आशीर्वाद भक्तों को दिया। ठीक दस बजे भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बदरीनाथ यात्रा क्रौंच पर्वत तीर्थ से रवाना हुई। स्कन्द नगरी पहुंचने पर पुजारी नन्दू पुरी ने आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। भगवान कार्तिक स्वामी की बदरीनाथ यात्रा के कनकचौरी पहुंचने पर वहां पहले से ही मौजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा का पफूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कनकचौरी मे भगवान कार्तिक स्वामी सहित अनेक देवी देवताओं के निशाण यात्रा रथ में विराजमान करते हुए अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया। भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा के मोहनऽाल, पोऽरी सहित विभिन्न पहाड़ी स्थानों पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्तिकेय मन्दिर समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि भगवान कार्तिक स्वामी की ऐतिहासिक बदरीनाथ यात्रा के आयोजन से भक्तो मे भारी उत्साह बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्र(ालु यात्रा में शामिल होकर विश्व समृ(ि व जगत कल्याण की कामना कर रहे है। प्रबन्ध्क पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्रा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। हर गांव के ग्रामीणों में उत्साह है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, सह प्रबन्ध्क रमेश नेगी, उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी, निवर्तमान क्षेत्रा पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, उमा देवी, पुष्पा देवी, सुरजी देवी, दिनेश सिंह नेगी, रेऽा देवी, यशपाल सिंह रावत, बृजमोहन सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *