Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

छात्रों को एआई के सकारात्मक उपयोग की जानकारी दी

रुड़की; चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिमांशु गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और दैनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने और एआई के सकारात्मक उपयोग से भविष्य निर्माण पर बल दिया। विद्यालय प्रशासन ने यह व्याख्यान अनिवार्य रूप से सभी विद्यार्थियों के लिए रखा ताकि वह इस विषय के महत्व को समझ सकें। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। विद्यालय प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा सहित समस्त स्टापफ उपस्थित रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *