Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

गुमशुदा बच्चों को 24 घंटे में सकुशल बरामद कर दून पुलिस ने दिखाई मानवता और संवेदनशीलता

देहरादून; महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करते हुए दून पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया। घटना विकासनगर क्षेत्र की है, जहाँ 6 सितंबर की शाम दो भाई टूशन जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चार अलगदृअलग टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया गया। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित कर आसपास के जिलों और राज्यों को अलर्ट किया गया। बच्चों की पहचान हेतु सोशल मीडिया पर पफोटो साझा किए गए। पुलिस ने संभावित मार्गों, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर 200 से अधिक ब्ब्ज्ट फुटेज चेक किए और बच्चों के टूशन सेंटर तथा दोस्तों से बातचीत कर सुराग जुटाए।
अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने 7 सितंबर को दोनों बच्चों को जीवनगढ़ क्षेत्रा में उनके दोस्त के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि टशन न जाने पर पिता द्वारा डाँट दिए जाने के डर से वे घर छोड़ कर दोस्त के पास चले गए थे। दोस्त ने परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों ने डर के कारण उसे रोक दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *