देहरादून; जिलाघिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना तथा शहर में संचालित नये आढत बाजार एवं इन्दिरा मार्केट रि-डेवलममेंट कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने शहर के 10 अति व्यस्तत्म जंक्शन की डीपीआर तैयार करते हुए शासन को वित्तीय स्वीकृति हेतु इसी माह शासन को प्रेषित की जा रही है। आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देशित किया क्रेन संख्या डबल करते हुए अनाधिकृत सड़कों पर पार्क वाहनों पर सीज करते हुए क्रेन से उठाकर रेंजर्स कालेेज या काबुल हाउस लाएं। साथ आरटीओं पुलिस को निर्देशित किया कि पुनः परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए आईएसबीटी पर अनाधिककृत रूप से सवारी उतारने चढाने वाले वाहनों को सीज करते हुए रेंजर्स वाहन तक घसीटे। साथ ही एमडीडीए को निर्देश दिए कि व्यवसायिक संस्थानों पर काम्पलेक्स में पार्किंग का उपयोग वाहन पार्क के लिए ही हो पार्किंग में अन्य व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लोनिवि को सुरक्षित यातायात के लिए चौराहों पर रेस्ड जेब्राक्रासिंग निर्माण हेतु मौके पर पफंड स्वीकृत करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ के निर्देश दिए। जिलाध्किारी ने अध्किारियों को निर्देश दिए इन्दिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास व आढत बाजार निर्माण शॉप अलॉटमेंट की प्रत्येक गतिविधियां टाइमलाईन की प्रशासन स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव शासन को भेेंजें।
जिलाधिकारी ने उप जिलाध्किारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्ध्ति विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी नियिमत समीक्षा की जाएगी।
मा0 मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प, शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिकऋ भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑपफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने एमडीडीए, यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को निर्देशित किया। योजनाओं की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।
