Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प

लोकसंस्कृति की झलक के साथ आआधुनिक सुविधओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि 

आवास सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया

देहरादून;आरएनएसद्ध। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधओं को आध्ुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डाॅ आर राजेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने नवीनीकरण की प्रस्तावित योजना का गहन अवलोकन करते हुए संबंध्ति अध्किारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लोकसंस्कृति के साथ विकसित होगा आध्ुनिक गेस्ट हाउसः निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि सर्किट हाउस एनेक्सी को केवल मरम्मत तक सीमित नहीं रऽा जाएगा, बल्कि इसे उत्तराऽंड की सांस्कृतिक पहचान और आध्ुनिक सुविधओं के समन्वय के रूप में विकसित किया जाएगा। विशेष रूप से मीटिंग हाॅल के संपूर्ण नवीनीकरण के साथ उसकी दीवारों पर राज्य की लोक संस्कृति को दर्शाने वाली पेंटिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यहां आने वाले अतिथियों को प्रदेश की समृ( परंपरा की झलक मिल सके।

पहले चरण में कमरों और डोरमैट्री का होगा कायाकल्प: नवीनीकरण कार्य को चरणब( तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मुख्य भवन के कक्ष संख्या 1 से 12 तक ;भूतल के 1 से 6 और प्रथम तल के 7 से 12द्ध का कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही डोरमैट्री के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 19 से 22 तक के चार कमरों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इन कमरों को आध्ुनिक सुविधओं से सुसज्जित करने के साथ उनकी आंतरिक साज-सज्जा को भी बेहतर बनाया जाएगा।

कोरिडोर लाइटिंग और लाॅन क्षेत्रा में खुलापन बढ़ाने के निर्देश: आवास व राज्य संपत्ति सचिव डाॅ आर राजेश कुमार ने कोरिडोर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविध न हो। साथ ही डोरमैट्री के कक्षों से सटे लाॅन क्षेत्रा में खुलापन बढ़ाने के लिए बाउंड्री हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दूसरे चरण में विस्तार और नई सुविधओं पर पफोकसः द्वितीय चरण में गेस्ट हाउस परिसर में उपलब्ध् स्थान का उपयोग करते हुए इसके विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गेस्ट हाउस में ठहरने वाले अतिथियों की सुविध को ध्यान में रऽते हुए नए गद्दों की ऽरीद और प्रत्येक कक्ष में डीटीएच कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह, मुख्य व्यवस्थाध्किारी आलोक सिंह चैहान, वरिष्ठ व्यवस्थाध्किारी पी.एल. शाह तथा पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चंद्र तिवारी सहित अन्य अध्किारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *