Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

हिमालयी सीमांत क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरीः राज्यपाल

देहरादून; उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से.नि. ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हिमालयी क्षेत्रों का विकास सिर्फ सामाजिक और आर्थिक आवश्यकता नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे उत्तराखंड के गांवों की सोच और आत्मविश्वास में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय बदलाव आया है। विदेश मंत्रालय के सामारिक मंच की ओर से नई दिल्ली स्थित यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में राज्यपाल ने ‘भारत की सामरिक दृष्टि में उत्तराखण्ड’ विकास और सुरक्षा के मार्ग पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सीमांत गांव में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य मूलभूत सुविधएं केवल कल्याणकारी कार्य नहीं, बल्कि यह देश की सामरिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला कदम है। सीमांत क्षेत्रों का विकास अपने आप में रणनीतिक समाधान भी है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य की भौगोलिक स्थिति देश की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। जब सीमांत क्षेत्र सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे, तभी सीमाएं सुरक्षित होंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *