Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे हैं लगातार प्रयास

 देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधनमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए देशवासियों से की थी अपील
 मुख्यमंत्राी ने सड़क किनारे भु भून रहे महातम की ठेली पर रुककर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कापिफला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली के पास अचानक रुके।

मुख्यमंत्राी ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टा की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टा का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री का यह व्यवहार न केवल विनम्रता और जनता के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही है जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *