Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने किया चाय की चुस्कियों संग जनता से संवाद

चमोली; मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी सुबह-सुबह भराड़ीसैंण में न सिर्फ चाय की चुस्कियों का आनंद लेते दिखे, बल्कि चाय बनाते भी नजर आए। सीएम धमी विधनसभा सत्रा के लिए यहां पहुंचे थे। सत्र कल बुधवार को खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। और चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय बनाने के साथ ही चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। सीएम ने कहा कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है। सीएम धामी ने कहा कि यहां की खूबसूरत वादियां, स्वच्छ पर्वतीय हवा और शांत वातावरण ऊर्जा और सुकून का अहसास कराते हैं। देश की सबसे अध्कि 5410 फीट ऊंचाई पर बसी विधानसभा पहाड़ के सपनों की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। वर्ष 2014 में पहली बार गैरसैंण में टेंट में विधनसभा सत्र हुआ था और भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का शिलान्यास पशुपालन विभाग की 47 एकड़ भूमि पर किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *