देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांध्ी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया।
मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है। योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है। आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है। मुख्यमंत्राी ने कहा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया था। उन्होंने कहा उत्तरखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है। राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रही है । राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्रा में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक खजान दास भरत चौध्री,उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे प्रदीप जैन जितेंद्र नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता पहुंचाएं
देहरादून;आरएनएसद्ध। भाजपा मां नंदा देवी मंडल कैंट विधानसभा की ओर से रविवार को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ऑपिफसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भाजपा सिदार्थ अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान देश में कई परिवर्तनकारी काम हुए हैं। कहा कि आज देश विकसित भारत बनने के लिए अग्रसर है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा की हमें जाति पंथ, धर्म और क्षेत्रावाद के नाम पर अलग नहीं होना है, हम सबके प्रयास और मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, प्रदेश मीडिया पेनालिस्ट सचिन गुप्ता, पार्षद संजय सिंघल, अंकित अग्रवाल, किरण नौटियाल, समिध गुरुंग, अभिषेक शर्मा, शेखर नौटियाल,अनुराज क्षेत्राी, कुमारी मेघा मौजूद रहे।
डॉ. तन्वी पीजी, डॉ. आयशा यूजी इंचार्ज
देहरादून;आरएनएसद्ध। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभाग में एसोसिएट प्रोपफेसर डॉ. तन्वी सिंह को पीजी एवं डॉ. आयशा इमरान को यूजी की जिम्मेदारी दी गई है। एचओडी डॉ. अशोक कुमार ने इन्हें छात्रा-छात्राओं की पढ़ाई, क्लास, क्लीनिकल पोस्टिंग, एनएमसी के मानक पूरे कराने, एग्जाम आदि की जिम्मेदारी सौंपी है।