Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्वयं बस में भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्यों का हाल-चाल जाना

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरिद्वार में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में सहभागिता के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्वयं बस में भारतीय जनता

← Back

Thank you for your response. ✨

Se

पार्टी परिवार के सदस्यों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय भाव का परिचय दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के चार वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। इन चार वर्षों में राज्य सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, जिनसे उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा पारदर्शी एवं प्रभावी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार आगे भी इसी प्रकार जनसेवा और विकास के मार्ग पर कार्य करती रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *