Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा कदमः सहकारिता, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण और पशुपालन योजनाओं को मिला नया आयाम

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

1 – सहकारिता विभाग में उप निबंध्क ऑडिट के 1 निसंवर्गीय पद को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को 5 साल के लिए सृजन किया गया है। जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। यह एक निसंवर्गीय पद है।
2 – बद्रीनाथ धम में स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर में मास्टर प्लान के अंतर्गत में म्यूरल आर्ट वार्क किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।
3 – पशुपालन विभाग की योजना जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है, और डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों के साथ सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया जाएगा।
4 – पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुध्न प्रसार अध्किारियों के चयन के बाद इन्हें 2 साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को 2 साल से घटाकर 1 वर्ष किए जाने के निर्णय को कैबिनेट ने दी अपनी मंजूरी।
देहरादून;आरएनएसद्ध। उत्तराखंड की धमी सरकार ने विकास की रफ्रतार को और तेज करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की झड़ी लगा दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी विकास और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इन फैसलों से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि तीर्थाटन और पर्यटन को भी नया रूप मिलेगा। सूचना महानिदेशक बंशीध्र तिवारी ने प्रेस कॉन में बैठक के निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की।
सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के 1 निसंवर्गीय पद को कैबिनेट मंजूरीः
सहकारिता विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट प्रक्रिया को और सशक्त करने का पफैसला लिया गया है। इसके लिए उप निबंधक ;ऑडिटद्ध लेवल-11 का एक नया पद सृजित किया गया है, जिसे अगले पांच वर्षों तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। यह कदम सहकारी संस्थाओं में वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता को मजबूती प्रदान करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय सहकारी समितियों में विश्वास बढ़ाने और उनके प्रबंध्न को और अध्कि प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
बदरीनाथ धाम का सौंदर्यीकरणः
मास्टर प्लान को गतिचारधम यात्रा के प्रमुख केंद्र बदरीनाथ धम के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने धाम की दीवारों पर आकर्षक और कलात्मक चित्राण ;आर्टवर्कद्ध को हरी झंडी दी, जिसमें अंतरराज्यीय बस आईएसबीटी की दीवारों का भी सौंदर्यीकरण शामिल है। ये कलाकृतियां स्थानीय संस्कृति, धर्मिक महत्व और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाएंगी, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बदरीनाथ का आकर्षण और बढ़ेगा। यह पहल न केवल धम के सौंदर्य को निखारेगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। साथ ही, यह पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्रा की आर्थिक समृदि में योगदान देगी। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्य भी प्रगति पर हैं, जो तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधएं प्रदान करेंगे।
पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नई पहलः
पशुपालन विभाग के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 90» सब्सिडी वाली गाय वितरण योजना को डेयरी विभाग की गंगा गाय योजना के साथ समाहित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस कदम से योजना का दायरा बढ़ेगा, और अब सामान्य वर्ग के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। सामान्य वर्ग के लिए सब्सिडी की दर अगली मंत्रिमंडल बैठक में तय की जाएगी। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने और अधिक से अध्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस योजना से दुग्ध उत्पादन में वृदि होगी, जिससे राज्य की डेयरी आधरित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पशुधन प्रसार अधियों के 429 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया होगी तेजः
इसके अतिरिक्त, पशुध्न प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया गया। इन पदों के लिए पहले निर्धरित दो वर्ष के प्रशिक्षण अवध् िको घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा सके। यह कदम पशुपालन विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *