Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

बड़ी संख्या में अपनी समस्या लेकर डीएम तक पंहुच रहे फरियादी समाधान भी हो रहा मौके पर

देहरादून; जिला प्रशासन देहरादून के जनमानस की छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित निर्णय से जहां जिला प्रशासन की सक्रियता एवं नागरिकों की प्रति प्रशासन एवं सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं पिछले 10 महीनों में जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा लिए गए कड़े निर्णय एवं जनहित के फैसलों से जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है। जिलाधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 40 से अध्कि लोगों की समस्याएं सुनते हैं तथा पफरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की जनमानस के प्रति संवेदनशीलता इसी बात से दर्शाता है कि एक निजी स्कूल प्रबन्धन द्वारा छात्रा की टीसी जारी न करने की शिकायत डीएम के सम्मुख पंहुची जिस पर डीएम ने उसी समय मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालक की टीसी पर उसी दिन टीसी जारी करवाई। जिला प्रशासन ने जहां सम्बन्धित निजी स्कूल को छात्रों, अभिभावकों को परेशान करने पर कार्यवाही का डर दिखाया तथा सख्त प्रशासन की मौजूदगी का भी अहसास कराया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष 11 जुलाई को एक महिला अंशू सारस्वत अपनी शिकायत लेकर पंहुची बताया कि उनका बेटा 03 वर्ष से वंडर इयर एकेडमी में पढ रहा है अब बेटे का दूसरे स्कूल में दाखिला करवा दिया है, वंडर स्कूल की प्रिंसिपल टीसी जारी नही कर रही है, जिससे परेशानी का सामना करने की बात कहते हुए डीएम से स्कूल प्रबन्ध्न से टीसी जारी करवाने की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा को पफरियादी का आवेदन पत्रा वाट्सएप्प के माध्यम से प्रेषित करते हुए दूरभाष पर ही निर्देशित किया कि टीस तत्काल छात्रा की टीसी जारी करवाते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराए। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं कड़े रूख से स्कूल प्रबन्धन के हाथ-पांव पफूल गए तथा उसी दिन बालक की टीसी जारी की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *