Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

26वें फ्लोर से नीचे आते समय लिफ्ट में फंसी छह बच्चियां, मेंटेनेंस कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

यूपी। गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम कनावनी चौकी क्षेत्र स्थित ट्रिन टावर्स सोसायटी के टावर एमडी दो की लिफ्ट अचानक फंस गई। लिफ्ट में करीब छह बच्ची मौजूद थीं, जो कंजक खाने जा रही थीं। 26वें फ्लोर से नीचे आते समय तकनीकी खामी की वजह से लिफ्ट झटके के साथ नीचे आना शुरू हुई। इसके बाद दो-तीन फ्लोर नीचे आकर बीच में ही रुक गई।

अचानक बच्चों का शोर-शराबा सुनकर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। मेंटेनेंस विभाग कर्मियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मेंटेनेंस कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *