Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने की अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून; सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्राी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता और गरिमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने बताया कि 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्रा भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अध्किारियों को यह भी निर्देशित किया कि इस यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी जनपदों के जिला सैनिक कल्याण अध्किारी सक्रिय भूमिका निभाएं और कार्यक्रम की रूपरेखा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई जाए। बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए ढ़ाचागत विकास के भी निर्देश अध्किारियों को दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *