Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

चिकित्सा संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर लंबित मांगों पर की चर्चा

हल्द्वानी; प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की नैनीताल शाखा के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्राी डॉ. धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और लंबे समय से लंबित चली आ रही चिकित्सकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ने बताया कि चिकित्सकों की कई महत्वपूर्ण मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिकों में असंतोष व्याप्त है। स्वास्थ मंत्राी डॉ. रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और संयुक्त निदेशक से मोबाइल पफोन के माध्यम से वार्ता कर मांगों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *