Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून; राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ‘से नि’ से आज राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में टाइगर हिल की शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी दिखाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का संदेश देती रहेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *