Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू

 छात्रा-छात्राओं को मिलेगा देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों का मार्गदर्शन स्किल डेवलपेंट से लेकर डिजीटल व फ्यूचर स्किल की सीखेंगे बारीकियां

देहरादून; सूबे में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, नवोन्मेषी और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ एमओयू समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में अधयनरत छात्रा-छात्राओं और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू साइन किये हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को जहां डिजिटल एवं फ्यूचर स्किल्स्, सॉफ्ट स्किल्स, विज्ञान अनुसंधान, जीवन मूल्यों और नशामुक्ति जैसे विविध् विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं शिक्षकों को भी उन्नत प्रशिक्षण देकर शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने जिन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता पत्र साइन किये हैं उनमें डिजिटल स्किल प्रशिक्षण योजना के लिये इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड बेंगलुरू, विज्ञान वर्ग प्रशिक्षण योजना के लिये आई.आई.एस.सी बेंगलूरू, साथी केन्द्र योजना के लिये आई.आई.टी. कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन हुआ है।

इसी प्रकार कल्पना शी फॉर स्टेम योजना को विज्ञानशाला रोहणी नई दिल्ली, कला, भारतीय संस्कृति की शिक्षा को रूट्स टू रूट्स नोएडा, नशा मुक्ति जनजागरूकता को प्रजापति ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजस्थान, सॉफ्रट स्किल पाठक्रम प्रशिक्षण को महिन्द्र प्राइड व नान्दी फाउंडेशन हैदराबाद, डिजिटल एवं फ्यूचर स्किल प्रशिक्षण को नैसकोम, लाइफ स्किल कोर्स प्रशिक्षण वाधवानी ग्रुप बेंगलुरू, स्किल डेवलपमेंट व रोजगार हेतु टाटा ग्रुप मुम्बई के साथ एमओयू किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *