Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी प्रशासन की टीम

देहरादून; मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाध्किारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्याे की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
ऋषिकेश में वाहनों का फिटनेस ना होने से नाराज परिवहन करोबारियों ने किया प्रदर्शन
ऋषिकेश;आरएनएसद्ध। ऋषिकेश में वाहनों का पिफटनेस ना होने से नाराज परिवहन करोबारियों ने किया प्रदर्शन ऋषिकेश में वाहनों का फिटनेस ना होने से नाराज परिवहन व्यवसाईयों ने आरटीओ कार्ड में प्रदर्शन कर धरना दिया। व्यवसाईयों का कहना है कि आरटीओ में एटीएस तैयार होने के बावजूद फिटनेस के लिए बाहर भेजा जा रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों में ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। प्रदर्शन करते हुए चेताया कि जल्द वाहनों का फिटनेस ऋषिकेश में ही ना किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *