Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

अब इन तिथियों पर होगी परीक्षा आयोजित 

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, जानिए वजह

भारी बारिश बनी भर्ती परीक्षा में बाधा 

पिथौरागढ़। 28 फरवरी यानि आज पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा भारी बारिश के कारण स्थगित कर दी गई है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा शुक्रवार को होनी थी, उनकी परीक्षा अब 6 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी। इस संबंध में अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से संबंधित जानकारी साझा की है। वहीं, अल्मोड़ा में भी बारिश के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली भर्ती अब 7 मार्च को होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *