Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

सेना की बाइक रैली दून से लेह के लिए रवाना

देहरादून; साहस, एकता और रोमांच के प्रतीक के रूप में भारतीय सेना ने शुक्रवार को दून से सूर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में धैर्य, टीमवर्क और सेवा की भावना को प्रेरित करना इस अभियान का उद्देश्य है। क्लेमनटाउन स्थित आर्मी कैंट में फ्लैग ऑफ समारोह में जनरल ऑपिफसर कमांडिंग-इन-चीफ, सूर्या कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने झंडी दिखाकर इस अभियान को रवाना किया। बाइक सवार के इस दल में भारतीय सेना के 10 जांबाज राइडर्स और 14 आम नागरिक शामिल हैं। जो न केवल साहसिक यात्रा पर निकले हैं, बल्कि सौहार्द्र और एकता का संदेश भी फैला रहे हैं। यह बाइक राइडर शिमला और सुमडो की खूबसूरत घाटियों से होकर लेह तक जाएंगे। फ्रलैग ऑपफ समारोह में जनरल ऑपिफसर कमांडिंग, 14 इन्पफैंट्री डिवीजन मेजर जनरल नवीन महाजन, स्टेशन कमांडर क्लेमनटाउन ब्रिगेडियर पीजे प्रभाकरण, ब्रिगेड कमांडर 14 आर्टी ब्रिगेड ब्रिगेडियर आरके सिंह, ब्रिगेडियर संदीप मदान समेत वरिष्ठ सैन्य अपफसर और जवान शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *