Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

मतदाता दिवस पर सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ पूरी की 26 किलोमीटर की दौड़

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब तथा भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर प्राप्त हो 5:30 बजे 26 किलोमीटर की दौड़ सचिवालय गेट नंबर 1 से प्रारंभ कर मालसी चौक बालावाला तक जाकर वापस सचिवालय में दौड़ समाप्त की गई।

दौड़ का शुभारंभ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तुदास ने हरी झंडी दिखाकर किया गया।
दौड़ का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने एवं गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर पूर्व बेला में राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट ,कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह घींगा, डॉ रविंद्र सिंह राणा, रीना शाही,गोदावरी रावत सहित 70 वर्ष से अधिक के धावक श्री रूपचंद गुप्ता श्री हर्षमण भट्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *