Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

जल स्रोतों की सफाई और पौधरोपण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश

पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को स्प्रिंग शेड एंड रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक ली। उन्होंने जल उत्सव पखवाड़ा (01 से 15 जून) के सफल आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों और जलागम विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई और उनके आसपास पौधरोपण कार्यों में तेजी लाने के सख़्त निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के हेतु चलाये जा रहे जल उत्सव पखवाड़ा के तहत सभी खंड विकास अधिकारियों को कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई के साथ ही वहां पौधरोपण करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जन जागरूकता बढ़ाने के लिए रैलियों का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने राहु मंदिर पैठाणी के आसपास के रास्तों और नदियों की सफाई कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

डीएम ने गांव स्तर पर चाल-खाल और खंतियां बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने नयार नदी के पुनरुद्धार के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करने को भी कहा।

बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीएस रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जल निगम के अधीक्षण अभियंता मो. मीशम, जल संस्थान के प्रवीण सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *