Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

22 मई को होगा हेमकुण्ड साहिब यात्रा का आगाज, राज्यपाल करेंगे शुभारम्भ ।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी हेतु भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा$2024 का शुभारंभ होगा।
राज्यपाल ने बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
इस दौरान बिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं और यात्रा मार्गों में पैदल रास्तों के चैड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा बर्फ को हटाकर पथ को यात्रियों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रतूड़ा में ट्रस्ट के द्वारा 5 हजार यात्रियों के ठहरने हेतु आधुनिक धर्मशाला एवं प्रारंभिक चिकित्सा हेतु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हेमकुंड सहित चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शासन एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय कर यात्रियों के लिए निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *