Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

प्रेस लिखी कार से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा बरामद ।

पौड़ी। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 102 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी शातिर किस्म के तस्कर है जो प्रेस लिखी कार से नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना रिखणीखाल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थाे की बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को तिराह बैंड रिखणीखाल के समीप एक प्रेस लिखी संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोका तो कार सवार दो लोग पुलिस को ही हड़काने लगे। शक होने पर पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें रखा 102 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस दोनो लोगों को थाने ले आयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम वंश अग्रवाल (उम्र 33 वर्ष) पुत्र शिव कुमार अग्रवाल, निवासी एम 81 रामगंगा बिहार, थाना मझोला एमडीए मुरादाबाद (उ.प्र.) व रोहित शर्मा (उम्र 21 वर्ष) पुत्र संजीव शर्मा, निवासी हरथला सब्जी मंडी, थाना सिविल लाइन मुरादाबाद, (उ.प्र.) बताया। पुलिस ने उनके वाहन को सीज कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *