Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी,गिरफ्तार ।

उधमसिंहनगर। लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में मतदाताओं द्वारा किये जाने वाले अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है। इस क्रम एक मतदाता ने पोलिंग बूथ के अन्दर एक वीडियों ही बना डाला और उसे वायरल कर दिया। मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने उक्त मतदाता को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुंडा क्षेत्र निवासी एक युवक द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट डालते हुए अपना एक वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना कुंडा पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ कारवाई करते हुए उसको पकड़ कर थाना लाया गया तथा उक्त युवक से उसके द्वारा मताधिकार के संबंध में उसके द्वारा डाले गए वीडियो को डिलीट कराया गया उक्त संबंध में अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *