Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

दुःखद :-डम्पर स्कूटी की टक्कर में माँ बेटी की मौत ।

रुद्रप्रयाग-
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है, आज सुबह रुद्रप्रयाग ज़िलें से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है। यहां डम्पर की टककर से माँ बेटी की मौत हो गई है, जबकी स्वयं घायल हो गया है।

मिली ख़बर के मुताबिक रुद्रप्रयाग- बद्रीनाथ हाईवे के सम्राट होटल खांकरा के पास बड़ा हादसा हुआ है। वहीं डम्पर ने मारी स्कूटी पर टक्कर, स्कूटी में तीन लोग सवार थे। दो की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। आपको बता दें हादसे में पत्नी और बच्ची की मौत, पति गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। संदीप सेमवाल रुद्रप्रयाग मुख्यालय के पुनाड गांव के निवासी है। पत्नी और बच्ची को स्कूटी में लेकर श्रीनगर जा रहे थे। हादसे के बाद से पुनाड गांव शोक में डूब गया। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *