Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

जुआ खेल रहे 09 आरोपियों को दून पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार। 

 ताश के पत्तों से पैसा कमाने का कर रहे थे खेल,दून पुलिस ने दबोचा, अब जाना होगा जेल

 उत्तराखंड की आवाज देहरादून  20 अक्टूबर 2024
* जुआ खेल रहे 09 आरोपियों को दून पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।* 

*मौके से 1,50,200/- रू0 की धनराशि बरामद।*

उत्तराखंड की आवाज देहरादून,, एसएसपी  देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे

*सेलाकुई पुलिस को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि भाऊवाला क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है*

*सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो मौके से 09 आरोपियों को ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया*

*पुलिस द्वारा मौके से सभी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 150200/- रूपये ( एक लाख पचास हजार दो सो रूपये) नगद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई*

*बरामदगी:*
1- 1,50,200/- रूपये (एच लाख पचास हजार दो सो रूपये)
2- 02 गड्डी ताश के पत्ते

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *