Breaking
Mon. Apr 21st, 2025

जिलाधिकारी को बताया कि मौजा अधोईवाला स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई है।


देहरादून दिनांक 05 अक्टूबर 2024(जि.सू.का.) जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन कार्यदिवस में संचालित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायर्ताओं द्वारा अपनी शिकायत में जिलाधिकारी को बताया कि मौजा अधोईवाला स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई है।
उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रकरण की विस्तृत एवं सुपष्ट जांच हेतु उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम की संयुक्त टीम गठित करते हुए निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित पक्षों की उपस्थिति में जांच करते हुए सुस्पष्ट आख्या 03 दिन के भीतर प्र्रस्तुत करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी ने राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम के साथ सम्बन्धित पक्षों की उपस्थिति में उक्त स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रािमि दृष्टया विवादित भूमि नगर निगम के स्वामित्व की तस्दीक होना पाया गया है, जिस पर नगर निगम द्वारा कब्जा प्राप्त किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *