Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार. पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुखबिर की सूचना पर धारचूला कोतवाली पुलिस व वन विभाग के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान धामी गांव जाने वाले मार्ग के पास महेंद्र सिंह दानू पुत्र धन सिंह दानू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 406 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी और 45,500 रुपए बरामद हुए। बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। कीड़ा जड़ी विलुप्त जड़ी बूटियों की श्रेणी में आती है, जो उच्च हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है। इसकी बड़े पैमाने में तस्करी होती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की बड़ी डिमांड है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *