Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत ।

बागेश्वर : उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़क हादसों के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं वहीं, बागेश्वर में बड़ा सड़क हो गया है। जहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी जो सीधे नदी में गिरी है। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची। जहां चार शव पड़े मिले। जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 35 से 40 साल के बीच है।

मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया की हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी, जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *