Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कांवड़ यात्रा का समापनः जाते-जाते फिर कांवड़िए कर गए बवाल, पुलिसकर्मी घायल ।

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस स्टेशन प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसमें चंडी चैकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। सभी को चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते रोज गुरूवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। प्रशासन ने बीते रोज शाम तक का यह आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल करीब चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे।
22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। गुरूवार की शाम तक छह बजे धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *