Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

उत्तराखंड के चुनावी संग्राम में अब केवल 55प्रत्याशी मैदान मे ।टिहरी सीट पर 11 ।

देहरादून ।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि शनिवार को प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *